Advertisement
27 March 2020

लॉकडाउन पर कांग्रेस का आरोप- सरकार ने अन्य विभागों को नहीं दी योजना की जानकारी

FILE PHOTO

कोरोना वायरस के चलते सरकार की ओर से किए गए लॉकडाउन का आज तीसरा दिन है और लाखों दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों के पलायन का सिलसिला बना हुआ है फिर उन्हें  चाहे जो साधन मिल रहा है। इस दौरान पुलिस ने कई जगहों पर मजदूरों के साथ बदसलूकी भी की है। इसे लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

शुक्रवार को कांग्रेस ने कहा है कि यह साफ होता जा रहा है कि भाजपा सरकार ने अन्य सरकारी विभागों को इस योजना के बारे में बताए बिना एक और राष्ट्रव्यापी कवायद शुरू की है। भाजपा ने एक बार फिर बिना सोचे-समझे काम करने का फैसला किया और इससे देश उथल-पुथल में है।

किसानों के बारे में नहीं सोचा

Advertisement

इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक ट्वीट में किसानों की समस्या उठाते हुए कहा था कि किसानों की फसलें खेतों में तैयार खड़ी है। सरकार ने फसल की कटाई, बिक्री और किसानों को उचित मूल्य के बारे में कुछ भी नहीं सोचा। जबकि दो-तिहाई आबादी खेती पर ही निर्भर है। कांग्रेस ने कहा है कि इस संकट से किसानों को बचाने के लिए कर्जमाफी एकमात्र रास्ता है। किसानों से कर्जों की रिकवरी तुरंत बंद करनी चाहिए और उन्हें फसलों का उचित मूल्य दिलाने का पुख्ता इंतजाम करना चाहिए।

देश में अब तक 724 मामले

कांग्रेस प्रवक्ता ने मास्क और वेंटीलेटर का निर्यात मूल कीमत से दस गुने मूल्य पर किए जाने पर केंद्र सरकार की आलोचना भी की थी। साथ ही आरोप लगाया कि इनका निर्यात 19 मार्च तक करने की अनुमति दी गई और इसे  इसे आपराधिक साजिश करार दिया। बता दें कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 17 तक पहुंच गई है। वहीं, 80 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के मामले बढ़ कर 724 हो गए हैं। हालांकि, मंत्रालय ने यह भी कहा कि पॉजीटिव मामलों की संख्या की वृद्धि दर भारत में ‘‘तुलनात्मक रूप से स्थिर’’ है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, accuses, government, locks, down, without, planning, threat, livelihood
OUTLOOK 27 March, 2020
Advertisement