Advertisement
30 January 2025

कांग्रेस और 'आप' अब एक-दूसरे के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं: भारतीय जनता पार्टी

कांग्रेस और आप अब एक-दूसरे के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं: भारतीय जनता पार्टी

कांग्रेस और आप पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों ने करीब छह महीने पहले एक-दूसरे को क्लीन चिट दी थी और अब वे अपने भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आप के शराब घोटाले पर बयान दिया है कि यह खुला भ्रष्टाचार है और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं।

उन्होंने कहा कि इसके बाद भी वह (केजरीवाल) खुद को ईमानदारी का प्रमाण पत्र दे रहे हैं।

Advertisement

त्रिवेदी ने कहा कि आप सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार मामले में शामिल है।

उन्होंने कहा, "ये दोनों घोटाले भारतीय राजनीति में अनोखे हैं। शराब घोटाले के संबंध में आपने कभी नहीं देखा कि सरकार कोई नीति बनाती है और बाद में उसे वापस ले लेती है। नीति वापस लेने के बाद वे कहते हैं कि नीति अच्छी थी और मीडिया में उसका बचाव करते हैं।"

नेशनल हेराल्ड मामला इस मायने में महत्वपूर्ण है कि इसमें एक पार्टी ने अपने ही संस्थान में घोटाला किया है। भाजपा सांसद ने कहा कि इन दोनों मामलों से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि नेशनल हेराल्ड मामला अक्टूबर 2013 में शुरू हुआ था, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और शराब घोटाले का पहला आरोप कांग्रेस ने ही लगाया था।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली की जनता के सामने एक बात स्पष्ट है कि ये दोनों पार्टियां झूठ बोलती हैं। छह महीने पहले वे एक-दूसरे को क्लीन चिट दे रहे थे और अब एक-दूसरे के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। इसका मतलब है कि कांग्रेस पार्टी नेशनल हेराल्ड पर झूठ बोल रही थी और आप शराब घोटाले पर झूठ बोल रही है।’’

त्रिवेदी ने आगे दावा किया कि केंद्र ने यमुना की सफाई के लिए 8,500 करोड़ रुपये दिए।

TAGS: Congress, bjp, aam Aadmi party, aap government, arvind kejriwal
OUTLOOK 30 January, 2025
Advertisement