Advertisement
28 October 2018

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 37 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां भाजपा और कांग्रेस जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने शनिवार की रात 37 प्रत्याशियों का नाम जारी किया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता टी एस सिंह देव अम्बिकापुर से चुनाव लड़ेंगे जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत सक्ति विधानसभा सीट से मैदान में उतरेंगे।

Advertisement

कांग्रेस ने पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए उम्मीदवारों की सूची 18 और 22 अक्टूबर को जारी की थी। पहले चरण के मतदान में कांग्रेस ने राजनांदगांव सीट पर मुख्यमंत्री रमन सिंह के मुकाबले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला को मैदान में उतारा है।

बता दें कि भाजपा प्रदेश में 2003 से ही सत्ता पर काबिज है। राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं। पहले चरण में प्रदेश में नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। शेष 72 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 11 नवंबर को होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, announced, 37 candidates, Chattisgarh assembly polls.
OUTLOOK 28 October, 2018
Advertisement