Advertisement
30 July 2016

आदिवासी लड़कियों को भगवा शिक्षा प्रकरण पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

असम की आदिवासी लड़कियां

शनिवार को कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और शोभा ओझा ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता कर कहा कि क्या भाजपा सरकार आरएसएस एवं संबंधित समूहों के खिलाफ कार्यवाही करेगी, जिन्होंने कानून को ताक पर रखकर इन लड़कियों को उनके अभिभावकों से दूर कर दिया है? उन्होने गुजरात सरकार से भी सवाल किया कि क्या गुजरात सरकार आरएसएस एवं शिशु विद्यालय के खिलाफ कार्यवाही करेगी, जहां इन 31 में से 20 लड़कियों को रखा गया है और उनके साथ जबरदस्ती की जा रही है।

गौरतलब है कि आउटलुक अंग्रेजी की खोजी खबर के अनुसार यह सब आदिवासी लड़कियों के अभिभावकों की नजरों से दूर हो रहा है। असम से लड़कियों की तस्‍करी कर 20 लड़कियों को गुजरात में हलवाद के सरस्‍वती शिशु मंदिर में रखा गया है। पंजाब में पटियाला के माता गुजरी कन्‍या छात्रावास में 11 लड़कियां रखी गयी हैं। इनको संघ शासित स्‍कूलों में शिक्षा देने के बहाने हिंदू धर्म की दीक्षा दी जा रही है।

बच्‍चों पर बनाए गए हर नियमों का उल्‍लंघन करते हुए यह सब किया जा रहा है। असम की छह साल की लड़की श्रीमुक्ति के पिता अधा हसदा ने कहा कि मैं अपनी बच्ची को इतनी दूर नहीं भेजना चाहता था। क्‍या होगा जब वह वहां बीमार हो जाएगी। उसको जब मेरी आवश्‍यकता होगी तो वह क्‍या करेगी। मैं उसकी खोज के लिए कहां जाऊंगा?  पर मुझे ऐसा करने पर मजबूर कर दिया गया।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कांग्रेस, भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भगवाकरण, शोभा ओझा, शिक्षा, असम
OUTLOOK 30 July, 2016
Advertisement