Advertisement
08 January 2017

'500-1000 के नोटों में से कितने लौटे, जानकारी सरकार अभी तक क्यों नहीं दे पा रही'

google

पटेल ने लिखा है कि देश के बैंकों में 500 व 1000 रुपये के प्रतिबंधित नोटों में से कितने लौटे हैं, इसकी जानकारी सरकार अभी तक क्यों नहीं दे पा रही है। इस बारे में भारतीय रिजर्व बैंक ने अंतिम जानकारी 12 दिसंबर, 2016 को दी थी। अब सरकार को पारदर्शिता और अपने उत्तरदायित्व के लिए 31 दिसंबर, 2016 तक बैंकों में जमा की गई राशि के बारे में पूरा ब्योरा देना चाहिए।

पटेल ने लिखा है कि वह इस बारे में वित्त मंत्री से आग्रह करते हैं कि जल्द से जल्द यह जानकारी सार्वजनिक करने का निर्देश दें। इसके बाद पटेल ने आरबीआइ की तरफ से 30 दिसंबर, 2016 के बाद आम जनता से प्रतिबंधित नोट स्वीकार नहीं करने के मुद्दे पर सवाल पूछे हैं।

पटेल ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में यह कहा था कि जो लोग 30 दिसंबर तक प्रतिबंधित नोट जमा नहीं करा सकेंगे वे उसके बाद भी रिजर्व बैंक में इन्हें जमा कर सकते हैं। लेकिन अब यह सूचना आ रही है कि रिजर्व बैंक आम जनता से पुराने प्रतिबंधित नोट स्वीकार करना बंद कर चुका है। यह आम जनता के भरोसे को बहुत बड़ा धक्का है। इसके साथ ही देश के सिर्फ पांच रिजर्व बैंक कार्यालयों में प्रवासी भारतीयों या विदेश गए भारतीयों से पुराने नोट वापसी की व्यवस्था का मुद्दा भी पटेल ने उठाया है।

Advertisement

उन्होंने लिखा है कि देश में 22 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं लेकिन सिर्फ पांच जगह ऐसी सुविधा देना मनमाना फैसला है। उन्होंने अंत में लिखा है कि ऐसा माना जा रहा था कि 30 दिसंबर, 2016 के बाद नोटबंदी की दिक्कतें खत्म हो जाएंगी लेकिन इससे होने वाली परेशानी अभी भी कायम है।’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कांग्रेस, भाजपा, नोटबंदी, अहमद, पीएम मोदी, pm modi, noteban, congress
OUTLOOK 08 January, 2017
Advertisement