Advertisement
25 December 2016

पंजाब चुनाव के लिए राजनीतिक परिवारों पर कांग्रेस का भरोसा

पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली दो सूची कई एेसे उदाहरण पेश करती है कि परिवार की किस तरह पार्टी पर पकड़ बनी हुई है जिसमें कई महत्वपूर्ण सीट एक वंश के अंदर के लोगों को दी गई है। वर्तमान विधायक परणीत कौर ने पटियाला सीट अपने पति और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह के पक्ष में खाली कर दी वहीं विधायक चरणजीत कौर ने कादियान सीट अपने रिश्तेदार फतेहजंग बाजवा के लिए खाली कर दी।

फतेहजंग बाजवा पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख और राज्यसभा के सदस्य प्रताप बाजवा के भाई हैं। इसी तरह से नवांशहर से वर्तमान विधायक गुरइकबाल कौर बब्ली ने अपने बेटे अंगद सैनी के लिए सीट छोड़ दी जिन्हें पहली सूची में इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया गया। शुक्रवार को जारी दूसरी सूची में कांग्रेस ने अमरीक सिंह ढिल्लों को समराला सीट से उम्मीदवार बनाया। वह यहां से वर्तमान विधायक हैं। ढिल्लों ने इस सीट से अपने बेटे और पोते की भी उम्मीदवारी के लिए आवेदन किया था ताकि दौड़ से बाहर होने पर यह सीट परिवार के ही सदस्य को मिले।

एक अन्य सीट जहां परिवार के अंदर ही सीट रह गई वह है खेमकरण जहां से कांग्रेस ने सुखपाल सिंह भुल्लर को उम्मीदवार बनाया है। वह वलटोहा से पूर्व विधायक गुरचेत सिह भुल्लर के छोटे बेटे हैं। भुल्लर इस सीट से अपने बड़े बेटे को टिकट दिलाना चाहते थे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पंजाब, विधानसभा चुनाव, परिवार, कांग्रेस, अमरिंदर सिंह, राहुल गांधी, सोनिया गांधी
OUTLOOK 25 December, 2016
Advertisement