Advertisement
19 December 2023

लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस ने बनाई नई समिति, मुकुल वासनिक संयोजक नियुक्त

कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अन्य दलों के साथ गठबंधन बनाने पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को पांच सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसके संयोजक पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक हैं।

राष्ट्रीय गठबंधन समिति के अन्य सदस्य राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश भी सदस्य हैं।

पार्टी ने एक बयान में कहा, "2024 के आम चुनाव से पहले, कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से एक राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है।" सूत्रों ने कहा कि पैनल अन्य दलों के साथ गठबंधन बनाने के सभी पहलुओं पर गौर करेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mukul wasnik convener, congress, new committee, loksabha election 2024
OUTLOOK 19 December, 2023
Advertisement