Advertisement
01 September 2019

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का आरोप- आईएसआई से पैसे लेती है भाजपा और बजरंग दल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं। सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल पर आरोप लगाया है कि वे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसे लेते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआइ द्वारा जारी एक वीडियों में दिग्विजय सिंह यह कहते नजर आ रहे हैं कि बजरंग दल और भाजपा आईएसआई से पैसा ले रहे हैं, इस पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आईएसआई के लिए मुसलमान कम गैर मुसलमान ज्यादा जासूसी कर रहे हैं। इस बात को समझा जाना चाहिए।

Advertisement

अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर वार

इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने देश की खराब होती अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है, नौकरियां नहीं हैं, अपना घाटा पूर्ति करने के लिए आरबीआई है, मोदी को सभी बातें छोड़कर अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।

पहले भी देते रहे हैं विवादित बयान

यह पहली बार नहीं है जब सिंह ने कोई विवादित बयान दिया है बल्कि पहले भी वे अपने इस तरह के बयान को लेकर विवाद का सामना करते रहे हैं। पिछले साल कांग्रेसी नेता ने कहा था, 'जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकवादी पकड़े गए हैं, सब संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। नाथू राम गोडसे, जिसने महात्मा गांधी को मारा, वह भी आरएसएस का हिस्सा था।'

उन्होंने संघ को निशाने पर लेते हुए कहा था, 'यह विचारधारा नफरत फैलाती है, नफरत से हिंसा होती है और वहीं से आतंकवाद की शुरुआत होती है।'

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Digvijaya Singh, Bajrang Dal, Bharatiya Janata Party, BJP, taking money, ISI
OUTLOOK 01 September, 2019
Advertisement