Advertisement
18 January 2017

कांग्रेस ने नोटबंदी पर आरबीआई कार्यालयों के बाहर किया प्रदर्शन

google

इन नेताओं ने प्रधानमंत्री की आठ नवंबर की नोटबंदी की घोषणा के बाद आरबीआई की स्वायत्तता बचान में विफल रहने और लोगों के सामने उत्पन्न समस्याओं को लेकर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे की भी मांग की। इन नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी थे।

राष्टीय राजधानी में कांग्रेस सांसद अहमद पटेल, राज्यसभा में पार्टी के उप नेता आनंद शर्मा, दिल्ली प्रदेश पार्टी प्रमुख अजय माकन और पीसी चाको ने जंतर मंतर से संसद मार्ग स्थित आरबीआई के क्षेत्रीय मुख्यालय तक मार्च करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बैंक नोटबंदी के बाद के हालात से निपटने में नाकाम रहा है और बैंकों एवं एटीएम से रकम निकासी की सीमा हटाने की मांग की। चाको ने संवाददाताओं से कहा, सरकार लोगों को उनकी गाढ़ी कमाई वाली रकम निकालने से नहीं रोक सकती। हम यह प्रदर्शन सरकार और आरबीआई को यह कहने के लिए कर रहे हैं कि निकासी सीमा पर रोक हटाई जाए।

Advertisement

अहमदाबाद में आरबीआई मुख्यालय को बंद कराने का प्रयास करने पर शिंदे और गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी करीब 130 वर्करोंके साथ हिरासत ले लिए गए।

सहायक पुलिस आयुक्त अर्पिता पटेल ने कहा, हमने उन्हें बस इकट्ठा होने की इजाजत दी थी, न कि गांधी: पुल की दूसरी तरफ आरबीआई तक रैली करने की। माधवपुरा पुलिस ने शिंदे, सोलंकी और 90 अन्य को रैली निकालने की कोशिश के दौरान हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। मुम्बई में महाराष्ट कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने मोदी सरकार पर आरबीआई को आरएसएस की शाखा में तब्दील कर देने का आरोप लगाया और 125 करोड़ लोगों की जिंदगी नोटबंदी से अस्तव्यस्त करने को लेकर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे की मांग की।

नागपुर में आरबीआई कार्यालय के सामने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। पृथ्वीराज चव्हाण की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ग्यापन सौंपने के लिए आरबीआई के अंदर गया। इसी बीच कार्यालय के बाहर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे एवं स्थिति तनावपूर्ण हो गयी।

कांग्रेस की हरियाणा एवं चंडीगढ़ इकाइयों ने भी चंडीगढ़ में आरबीआई क्षेत्रीय कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया लेकिन जब उन्होंने भवन का घेराव करने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। भुवनेश्वर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की अगुवाई में प्रदेश मुख्यालय से आरबीआई कार्यालय तक रैली निकाली। गुवाहाटी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरबीआई कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: नोटबंदी, कांग्रेस, विरोध, आरबीआई, rbi, note ban, action, congress
OUTLOOK 18 January, 2017
Advertisement