Advertisement
06 May 2016

उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार

संजय रावत

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस सूची को मंजूरी भी दे दी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के रणनीतिकार कहे जाने वाले प्रशांत किशोर की इस सूची में कोई भूमिका नहीं है। इस सूची में वर्तमान विधायकों के  अलावा 2012 के विधानसभा चुनाव में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई है। पहले सूची जारी करने के पीछे कांग्रेस संगठन का मानना है कि इससे उम्मीदवार पहले से ही अपने विधानसभा क्षेत्र में मजबूत स्थिति बना सके।

गौरतलब है कि बसपा और सपा ने भी विधानसभा चुनाव के लिए कुछ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके बाद कांग्रेस ने अपनी पहली सूची तैयार की है और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। प्रशांत किशोर की टीम भी उम्मीदवारों आकलन करने में जुटी हुई है। लेकिन पार्टी नेतृत्व का मानना है कि पहले उन लोगों को प्राथमिकता दी जाए जिनके चुनाव जीतने की संभावना ज्यादा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: प्रशांत किशोर, कांग्रेस, उत्तर प्रदेश, राहुल गांधी, विधानसभा चुनाव
OUTLOOK 06 May, 2016
Advertisement