Advertisement
19 October 2022

खड़गे की जीत के बाद थरूर का ट्वीट, तुम जो जीते तो भला क्या जीते….?

ट्विटर

आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के नतीजों के सामने आने के बाद अब प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इस बार मुकाबला वरिष्ठ पार्टी नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच था, जिनमें से शशि थरूर को पछाड़ने में मल्लिकार्जुन खड़गे कामयाब रहे। चुनाव में खड़गे को मिली जीत के लिए जहां बधाइयों का तांता लगा हुआ है तो वहीं शशि थरूर ने भी इस बीच ट्वीट कर बड़ी बात कही है। शशि थरूर ने खड़गे के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए शायराना अंदाज में इन नतीजों को बयां किया है।

शशि थरूर ने कहा कि “उधर भी अपने ही थे, सब के सब,इधर भी अपने थे, सारे के सारे।तुम जो जीते तो भला क्या जीते?हम जो हारे तो भला क्या हारे?”कांग्रेस परिवार की जीत पर सबको बधाई। जय कांग्रेस!

"उधर भी अपने ही थे, सब के सब
इधर भी अपने थे, सारे के सारे
तुम जो जीते तो भला क्या जीते?
हम जो हारे तो भला क्या हारे?"
कांग्रेस परिवार की जीत पर सबको बधाई। जय कांग्रेस! @INCIndia pic.twitter.com/lNi4emFJnD
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 19, 2022

Advertisement

इससे पहले शशि थरूर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खड़गे जी के आवास पर गया और उन्हें उनकी जीत पर बधाई दी। वह एक वरिष्ठ नेता हैं और हमेशा पार्टी का मार्गदर्शन करेंगे। मैं बेहद खुश हूं क्योंकि 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने मुझे वोट दिया। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी का असली गौरव।

प्रेस वार्ता में अध्यक्ष पद को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में थरुर ने कहा, मैं खुश हूं कि इस चुनाव के बाद कांग्रेस को एक नए अध्यक्ष के नेतृत्व में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वह एक वरिष्ठ नेता हैं और हमेशा पार्टी का मार्गदर्शन करेंगे।

थरूर ने कहा कि हमें खड़गे जी की जीत को कांग्रेस पार्टी की जीत मानना चाहिए। यह चुनाव किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं था बल्कि हमेशा पार्टी के बारे में था। मैं हमेशा से पार्टी को मजबूत करना चाहता था क्योंकि देश के लिए कांग्रेस को मजबूत करना बहुत जरूरी है।

चुनाव में कथित गड़बड़ियों की आशंका को लेकर एक प्रश्न के जवाब में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “हमारी पार्टी ने 22 साल तक चुनाव नहीं कराया। इस तरह के चुनाव में गड़बड़ी तो होनी ही थी। नेतृत्व कुल मिलाकर श्री खड़गे के साथ रहा। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यदि आपने परिवर्तन और निरंतरता को चुना है और आप निरंतरता का हिस्सा हैं तो आप बदलाव क्यों चाहते हैं।”

गांधी परिवार के निष्पक्ष रहने के सवाल पर थरूर ने कहा, “मुझसे तो सोनिया गांधी ने कहा था कि वह चुनाव में निष्पक्ष रहेंगी। अगर वह निष्पक्ष न होती तो मुझसे ऐसा क्यों कहती”।

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये कांग्रेस का आंतरिक मामला है। मेरी ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे जी को शुभकामनाएं। कितने वोट रिजेक्ट हुए कितने गलत पड़े ये भी अपने आप में बहुत बड़ा प्रश्न खड़ा करता है?

TAGS: Congress presidential polls, energised cadre, Shashi Tharoor
OUTLOOK 19 October, 2022
Advertisement