Advertisement
23 October 2017

हिमाचल के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

google

हिमाचल प्रदेश के नौ नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस-भाजपा ने कमर कस ली है। सोमवार को कांग्रेस ने 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया है। भाजपा अपने स्टार प्रचारकों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सुशील कुमार शिंदे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, शीला दीक्षित, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, कुमारी शैलजा, भवंर जितेंद्र सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, राजबब्बर, राजीव रंजन, प्रमोद तिवारी, प्रताप सिंह बाजवा, सुनील जाखड़, मनीष तिवारी, नवजोत सिंह सिद्धू, अमरिंदर सिंह राजा बरार, विजय इंदर सिंगला, गौरव गोगई, सुष्मिता देव, गुलाम अहमद मीर, अशोक तंवर, जी एस बाली, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप शर्मा, प्रीतम सिंह,  चरणजीत सिंह चन्नी, मनप्रीत सिंह बादल, मदनलाल शर्मा, जयवीर शेरगिल, श्रीमती कैलाशो सैनी को भी शामिल किया गया है।

इससे पहले भाजपा भी अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुकी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के अलावा कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेतली, नितिन गडकरी, जे पी नड्डा, सुषमा स्वराज और स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व  योगी आदित्यनाथ, निर्मल सिंह वी के सिंह, अऩुराग ठाकुर, राम स्वरूप शर्मा, सं‌‌वित पात्रा, राम सिंह आदि को जगह दी गई है।

TAGS: himachal, congress, star, campaigner, हिमाचल, कांग्रेस, स्टार प्रचारक
OUTLOOK 23 October, 2017
Advertisement