Advertisement
13 April 2019

दीपेंद्र हुड्डा रोहतक और कुमारी शैलजा अंबाला सीट से लड़ेंगी चुनाव, कांग्रेस की नई लिस्ट

दीपेंदर हुड्डा रोहतक और कुमारी शैलजा अंबाला सीट से लड़ेंगी चुनाव, कांग्रेस की नई लिस्ट | FILE PHOTO

कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए शनिवार को 18 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। लिस्‍ट में हरियाणा के लिए छह, मध्‍य प्रदेश के लिए तीन, उत्‍तर प्रदेश के लिए नौ उम्‍मीदवारों के नामों को जगह दी गई है। हरियाणा की अंबाला सीट से कुमारी शैलजा और रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा को उम्मीदवार बनाया है।

हरियाणा के सिरसा से अशोक तंवर, फरीदाबाद से ललित नागर, गुरुग्राम से कैप्टन अजय सिंह यादव, भवानी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी को मैदान में उतारा है। मध्य प्रदेश के भिंड से देवाशीष जरारिया, ग्वालियर से अशोक सिंह, धार से दिनेश गिरवाल को टिकट दिया है।

उम्मेद सिंह निषाद अंबेडकरनगर से मैदान में 

Advertisement

वहीं, उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से उम्मेद सिंह निषाद, गोंडा से कृष्णा पटेल, बस्ती से राजकिशोर सिंह, सलेमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देवव्रत मिश्रा, गाजीपुर से अजीत कुमार कुशवाह, चंदौली से शिवकन्या कुशवाह और भदोही से रमाकांत यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। मोहनलालगंज से रमाशंकर भार्गव के स्थान पर अब आरके चौधरी को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 404 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

यहां देखें लिस्ट, कौन कहां से उम्मीदवार

 

 

TAGS: Congress, release, new, list, Deepender huda, Rohtak, Shalja, Ambala
OUTLOOK 13 April, 2019
Advertisement