Advertisement
29 October 2024

महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की नई सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

कांग्रेस ने को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की घोषणा की। इसके साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भी अंतिम सूची जारी की गई।

महाराष्ट्र में पार्टी की घोषणा के अनुसार, राजपरिवार की सदस्य मधुरिमाराजे छत्रपति राजेश लाटकर की जगह कोल्हापुर उत्तर से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने अकोला पश्चिम, दक्षिण मुंबई में कोलाबा और सोलापुर शहर के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की है।

कांग्रेस ने अब तक 102 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है और यह तीसरी बार है जब उसे किसी उम्मीदवार को बदलना पड़ा है।

Advertisement

रविवार को पार्टी ने अंधेरी पश्चिम सीट से सचिन सावंत की जगह पूर्व विधायक अशोक जाधव को टिकट दिया। औरंगाबाद पूर्व सीट से मधुकर देशमुख की जगह लहू शेवाले को टिकट दिया गया।

झारखंड: कांग्रेस ने श्वेता सिंह को बोकारो से और अजय दुबे को धनबाद से मैदान में उतारा

कांग्रेस ने सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की, जिसमें बोकारो से श्वेता सिंह और धनबाद से अजय दुबे को मैदान में उतारा गया है।

नवंबर में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने कुल 30 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इससे पहले कांग्रेस ने 21 और सात उम्मीदवारों की दो सूचियाँ घोषित की थीं।

पूर्वी राज्य में कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) गठबंधन सत्ता में है। झारखंड में चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Maharashtra, jharkhand, assembly elections, congress, candidates list
OUTLOOK 29 October, 2024
Advertisement