कांग्रेस ने जारी की 26 प्रत्याशियों की लिस्ट, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे संजय निरुपम
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में महाराष्ट्र के लिए एक और पश्चिम बंगाल के लिए 25 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ-वेस्ट सीट से संजय निरुपम को उम्मीदवार बनाया गया है। संजय निरुपम को मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। निरुपम की जगह पर मिलिंद देवड़ा को अध्यक्ष बनाया गया है।
पश्चिम बंगाल में 36 उम्मीदवार घोषित
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, इस प्रकार राज्य में उसके उम्मीदवारों कुल संख्या अबतक 36 हो गई है। बता दें कि राज्य में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं। राज्य में पहले ममता बनर्जी की तृणमूल के बीच गठबंधन की भी चर्चा थी लेकिन बाद में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया।
इस बार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की एंट्री से मामला त्रिकोणीय होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी को 34, कांग्रेस को दो, बीजेपी को दो और सीपीएम को दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
इसके अलावा कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है।
लोकसभा चुनाव के 26 उम्मीदवारों की लिस्ट-
Congress party releases a list of 26 candidates in Maharashtra and West Bengal for #LokSabhaElections2019 . Sanjay Nirupam to contest from Mumbai North-West (Maharashtra). pic.twitter.com/Ddlo22ibuS
— ANI (@ANI) March 25, 2019
ओडिशा विधानसभा के लिए 4 उम्मीदवारों की लिस्ट-
Congress party releases list of 4 candidates for the elections to the Legislative Assembly of Odisha. pic.twitter.com/5AfJEmOlg6
— ANI (@ANI) March 25, 2019