Advertisement
18 January 2020

कांग्रेस ने जारी की 54 उम्मीदवारों की लिस्ट, अलका लांबा चांदनी चौक, अरविंदर लवली गांधीनगर से मैदान में

File Photo

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने 54 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। द्वारका से आम आदमी पार्टी  से आज ही कांग्रेस में शामिल हुए आदर्श शास्त्री को टिकट दिया गया है। बल्लीमारान से पूर्व मंत्री हारुन यूसुफ और गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली, सीलमपुर से चौधरी मतीन अहमद मैदान में उतारा है तो आप से कांग्रेस में शामिल हुईं अलका लांबा को चांदनी चौक विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

इन्हें यहां से मिला टिकट 

पूर्व मंत्री अशोक कुमार वालिया को कृष्णा नगर, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा को कालकाजी और चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद की पत्नी को संगम विहार से टिकट मिला है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

Advertisement

कौन कहां से उम्मीदवार, देखें लिस्ट

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, releases, list, candidates, 54, out, 70, seats, upcoming, Delhi, Assembly, elections
OUTLOOK 18 January, 2020
Advertisement