Advertisement
13 December 2022

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले राजा पटेरिया को कांग्रेस ने भेजा नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देकर राजनितिक गलियारों में गहमा-गहमी का माहौल पैदा करने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के खिलाफ मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक्शन लिया है। प्रदेश कांग्रेस ने कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए पटेरिया से 3 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। प्रदेश कांग्रेस ने पटेरिया से जवाब मांगा है कि आखिर वो बताएं उनको पार्टी से क्यों ना निकाला जाए।

बता दें कि पटेरिया ने अपने पूरे बयान में कहा था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर लोगों को बांट देगा। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है, इसलिए अगर संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो।" हालांकि राजा पटेरिया ने सफाई देते हुए कहा कि मोदी को मारने का मतलब उन्हें चुनावों में हराने से था।

Advertisement

वहीं, पटेरिया के इस बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, "कांग्रेस मैदान में प्रधानमंत्री मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसलिए कांग्रेस का एक नेता मोदी को मारने की बात कर रहा है जिससे कांग्रेस का असली चेहरा अब सामने आ रहा है।" हालांकि अब देखने वाली बात यह होगी क्या पटेरिया 3 दिन के अंदर ऐसा जवाब देते हैं जिससे पार्टी में उनकी जगह बनी रहे।

पटेरिया के इस बयान पर भाजपा, कांग्रेस को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का बयान सामने आया है। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और प्यार की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा "कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने लोगों को पीएम मोदी को मारने के लिए उकसाया। पहले भी कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी (शेख हुसैन) की मौत की बात की थी लेकिन अब जान से मारने की धमकी! क्या यही राहुल गांधी की प्यार की राजनीति है?"

Congress leader & former minister Raja Pateria incites people to kill PM Modi - earlier too Cong leaders spoke about death of PM Modi (Sheikh Hussain)

But now a death threat!

After “Aukat dikha denge” “Raavan” this is Rahul Gandhi’s Pyaar ki Rajniti? Will they act on him? No! pic.twitter.com/wH6LSi63g2
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) December 12, 2022

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, Madhya Pradesh Congress, sent notice, Raja Pateria, objectionable statement, PM Narendra Modi
OUTLOOK 13 December, 2022
Advertisement