Advertisement
03 April 2024

कांग्रेस ने मिर्धा का वीडियो साझा कर भाजपा पर संविधान बदलने की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया

कांग्रेस ने राजस्थान के नागौर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार ज्योति मिर्धा के भाषण का एक वीडियो साझा करते हुए अरोप लगाया कि भाजपा की रणनीति संविधान बदलने की है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मिर्धा के वीडियो से जुड़े एक पोस्ट को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर फिर से पोस्ट किया। इसमें ज्योति मिर्धा यह कहती सुनी जा सकती हैं कि संवैधानिक बदलाव के लिए लोकसभा और राज्यसभा में प्रचंड बहुमत होना चाहिए।

थरूर ने कहा कि अनंत हेगड़े के बाद अब भाजपा उम्मीदवार खुलेआम कहती हैं कि भाजपा का लक्ष्य संविधान को बदलना है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘सच्चाई उजागर करने के लिए भाजपा और कितने उम्मीदवारों को खारिज कर सकती है?’’

Advertisement

थरूर के पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘ये सभी स्वयं महासूत्रधार द्वारा संचालित हैं। यह सोची समझी रणनीति है।’’

वहीं, मिर्धा ने थरूर द्वारा आलोचना किये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘‘जहां तक मैं समझती हूं, भाजपा का उद्देश्य राष्ट्रीय और सार्वजनिक हित को पूरा करना है…और अगर उन उद्देश्यों के लिए संविधान में संशोधन की आवश्यकता है तो ऐसा किया जाएगा।’’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, Jyoti Mirdha's video, BJP, adopting the strategy, changing the Constitut
OUTLOOK 03 April, 2024
Advertisement