Advertisement
15 July 2020

कांग्रेस ने संजय झा को किया सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

कांग्रेस पार्टी ने संजय झा को प्रवक्ता पद से हटाने के बाद अब पार्टी से भी निलंबित कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की तरफ जारी बयान में कहा गया है कि संजय झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से तुरंत पार्टी से निलंबित किया जाता है।

संजय झा के निलंबन का प्रेस रिलीज महाराष्ट्र सरकार के मंत्री बालासाहब थोराट द्वारा जारी किया गया। इससे पहले कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने के कारण संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया था।

Advertisement

पार्टी की कार्यशैली पर खड़े किए थे सवाल

गौरतलब है कि झा ने पिछले दिनों एक लेख के माध्यम से पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है।

चीन मामले पर भी हाल में ही किया था ट्वीट

संजय झा ने ट्वीट कर कहा, ''यह समय चीन के खतरनाक अतिक्रमण के खिलाफ भारत में बिल्कुल परिपक्व राजनीतिक एकजुटता का है। मोदीजी ने हमारी कांग्रेस/यूपीए सरकार के बारे में अतीत में कई बार अपमानजनक बातें कहीं जिसकी मुझे बिल्कुल परवाह नहीं है। हमें इससे ऊपर उठना है। हमें बदलना होगा. हमें एकजुट होना है।''

 

TAGS: कांग्रेस, संजय झा, सस्पेंड, पार्टी विरोधी, गतिविधियां, शामिल, आरोप, Congress, Suspends, Sanjay Jha, 'Anti-party Activities'
OUTLOOK 15 July, 2020
Advertisement