Advertisement
07 June 2017

कांग्रेस ने हिंसा भड़काने का प्रयास किया, जिसकी बलि कुछ साथी चढ़ गए: शिवराज

FILE PHOTO

मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुई घटना को लेकर शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने हिंसा भड़काने का सुनियोजित प्रयास किया, जिसकी बलि कुछ साथी चढ़ गए। किसानों पर फायरिंग को उन्होंने अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। शिवराज ने किसानों से धैर्य रखने की अपील की और कहा कि वे किसी के बहकावे में ना आएं।

सिंधिया बताया इसे काला दिन

कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे काला दिन करार बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर सरकार किसानों के अधिकार की लड़ाई को कुचलना चाहती है। सिंधिया ने ट्वीट किया, 'मध्य प्रदेश के इतिहास में आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ। हमारे अन्नदाताओं पर गोली चलाना दुखदायी और दिल को दहलाने वाला है। प्रदेश के लिए ये एक काला दिन है।' सिंधिया ने कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे अन्नदाताओं के खिलाफ सत्ता के नशे में मगरूर सरकार तानाशाहपूर्ण तरीके से उनकी आवाज को कुचलना चाहती है।

Advertisement

सिंधिया ने एक विडियो भी जारी किया है।


 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया और यहां हुई गोलीबारी में 5 किसानों की मौत हो गई। वहीं जिला प्रशासन ने किसानों के उग्र होने के बावजूद उन पर पुलिस फायरिंग से इनकार किया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, Provoke, Violence, CM, Shivraj singh, Madhya Pradesh
OUTLOOK 07 June, 2017
Advertisement