Advertisement
17 July 2024

कांग्रेस दिल्ली में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी: प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस अगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी, क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) के साथ उसका गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

यादव ने दावा किया कि हाल के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का वोट प्रतिशत काफी बढ़ जाने के बाद कार्यकर्ताओं और आम जनता में नया उत्साह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी क्योंकि लोग अब बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।

प्रीत विहार में कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि प्रखंड और जिला कांग्रेस कमेटी की बैठकों ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय और तरोताजा कर दिया है।

Advertisement

बयान में कहा गया, ‘यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस अकेले ही मैदान में उतरेगी क्योंकि आप के साथ गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए है।’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, fight, assembly elections, Delhi alone, ​​State President
OUTLOOK 17 July, 2024
Advertisement