Advertisement
17 March 2018

राहुल के नेतृत्व में जीतेंगे 2019 का लोकसभा चुनावः पायलट

राहुल ने नेतृत्व में जीतेंगे 2019 का लोकसभा चुनावः पायटल

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने दिल्ली में चल रहे पार्टी के 84वें महाधिवेशन में कहा कि उपचुनावों में मिली जीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में 2019 का लोकसभा चुनाव भी जीतेगी।


पायलट ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नई सफलताएं दर्ज करेगी। उऩ्होंने कहा कि जो हमें चुनौती देते हैं मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जैसे अभी हमने राहुल गांधी के नेतृत्व में उपचुनाव जीते हैं वैसे ही आने वाले दिनों में राज्य भी जीतेंगे। यह सिलसिला अगले आम चुनाव तक जारी रहेगा। कांग्रेस ने पिछले महीने राजस्थान में हुए लोकसभा के दो सीटों और विधानसभा की एक सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी।

Advertisement

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड्गे ने कहा कि सदस्यों और कार्यकर्ताओं के सहयोग और आशीर्वाद से पार्टी फिर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओ से अपील की कि वे भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं की तरह घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें जिससे हमें मदद हो सके और पार्टी कर्नाटक में जीत हासिल कर सके।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगले लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत 2019 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकती। सिद्दरमैया ने कहा कि कर्नाटक में भी इस साल होने वाले चुनाव में कांग्रेस की वापसी होगी।

TAGS: Rahul, gandhi, congress, sachin, pilot, election
OUTLOOK 17 March, 2018
Advertisement