Advertisement
04 August 2019

कांग्रेस वर्किंग कमेटी पहले अंतरिम अध्यक्ष चुने, फिर चुनाव करवाएः थरूर

File Photo

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की 10 अगस्त को पार्टी मुख्यालय में होने वाली बैठक से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि सीडब्ल्यूसी को अंतरिम अध्यक्ष की नियुक्ति तुरंत करनी चाहिए। उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अध्यक्ष पद के लिए नेता का चयन किया जाना चाहिए। इससे पार्टी मजबूत होगी और उसकी साख सुधरेगी।
10 अगस्त को होगी सीडब्ल्यूसी की बैठक
कांग्रेस महासचिव प्रभारी (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने आज सुबह 10 अगस्त को होने वाली बैठक के बारे में जानकारी दी थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा हो सकती है। कांग्रेस की इस बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं, माना जा रहा है कि इसी बैठक में पार्टी के अगले अध्यक्ष पर फैसला हो सकता है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक 10 अगस्त को पार्टी मुख्यालय में होगी। कांग्रेस महासचिव प्रभारी (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इस बात की जानकारी दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा हो सकती है। कांग्रेस की इस बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं, माना जा रहा है कि इसी बैठक में पार्टी के अगले अध्यक्ष पर फैसला हो सकता है।
प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग तेज
रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस में जारी मौजूदा संकट के बीच राहुल गांधी इस बात पर अड़े हुए हैं कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नहीं बनेगा, जबकि उनकी बहन प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। पार्टी के वरिष्ठ और युवा नेताओं के बीच जारी जोर-आजमाइश के बीच कांग्रेस नेतृत्वविहीन बनी हुई है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में मजबूती से खड़े हैं जबकि युवा नेताओं का एक वर्ग राहुल गांधी की योजना का समर्थन कर रहा है। राहुल भले ही परिवार के किसी सदस्य को अध्यक्ष बनाए जाने के खिलाफ हैं, लेकिन प्रियंका के सोनभद्र जाने के बाद पार्टी में कई लोग प्रियंका के समर्थन में हैं। सोनिया गांधी के इर्द-गिर्द रहने वालों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका के हस्तक्षेप के बाद उन्हें एक विजेता मिल गया है लेकिन राहुल को यह स्वीकार नहीं है।

इन लोगों ने किया प्रियंका गांधी का समर्थन

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और शशि थरूर उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने प्रियंका का समर्थन किया है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी बिल्कुल उचित विकल्प होंगी, लेकिन निर्णय कांग्रेस कार्यकारिणी को लेना है। उन्होंने कहा, "प्रियंका अगले अध्यक्ष के लिए एक शानदार विकल्प हैं, जिन्हें सभी का समर्थन मिलेगा। शशि थरूर से सहमत हूं कि उनका स्वाभाविक करिश्मा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को समान रूप से प्रेरित करेगा। आशा है सीडब्ल्यूसी इस पर जल्द फैसला करेगा।"

Advertisement

यूपी में सक्रिय हैं प्रियंका

प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ पूरी तरह सक्रिय हैं। वह हर रोज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ हमले बोल रही हैं। कई नेताओं के अनुसार, कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी से पार्टी का नुकसान हो रहा है, जो फिलहाल अध्यक्ष विहीन है। नेता न होने से लोगों के मन में संदेह पैदा हुआ है और हाईकमान से राज्य नेतृत्व को स्पष्ट दिशानिर्देश न मिलने के कारण ही कांग्रेस एक महत्वपूर्ण दक्षिणी राज्य कर्नाटक को गंवा बैठी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: CWC, Aug 10, congress working committee
OUTLOOK 04 August, 2019
Advertisement