Advertisement
26 February 2018

सिद्दरमैया और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्याय-शाह

सिद्दरमैया और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के प्रयायः शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर जोरदार हमले किए। उन्होंने कलबुर्गी में कहा कि सिद्दरमैया और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्याय बन गए हैं।


शाह ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। चाहे वह कानून-व्यवस्था का मामला हो या विकास का, सरकार ने हर जगह निराश ही किया है। राज्य में भ्रष्टाचार के मामले बढ़ गए हैं। भाजपा अध्यक्ष आरोप लगाया कि सिद्दरमैया सरकार ने खुदकुशी कर चुके किसान परिवारों के प्रति असंवेदनशील रवैया अपना रखा है। सरकार का यह रवैया दुखद है।

Advertisement

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआइ) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआइ) पर से सारे केस हटाना सिद्दरमैया सरकार के दिशाहीन रवैए को दर्शाता है।

शाह ने कांगेस नेता मल्लिकार्जुन ख्‍ाड़गे को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस का शासन कैसा होता है वह देखना है तो ख्‍ाड़गे साहब के संसदीय क्षेत्र में जाकर देखना चाहिए। मेरे पास कार्यकर्ताओं का फीडबैक आया है कि इतना पिछड़ापन कर्नाटक के किसी और क्षेत्र में नहीं है जितना ख्‍ाड़गे साहब के स्वयं के क्षेत्र में है।


कर्नाटक में 224 विधायकों को चुनने के लिए इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। अभी यहां कांग्रेस का शासन है।

TAGS: Amit, sah, bjp, siddarmaiah, karnatka, congress
OUTLOOK 26 February, 2018
Advertisement