Advertisement
28 September 2021

कन्हैया की एंट्री पर कांग्रेस में रार, मनीष तिवारी ने उठाए सवाल, भाजपा- "क्या कांग्रेस पार्टी टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ?"

ANI

भाकपा नेता कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। आज शाम वो 'हाथ' थामेंगे। लेकिन, इससे पहले कांग्रेस के भीतर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने तंज कसते हुए कन्हैया कुमार के पार्टी में शामिल कराने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कम्युनिस्ट विचारक रहे कुमारमंगलम की पुस्तक ‘कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस’ का हवाला देते  पार्टी पर कटाक्ष किया है।

Advertisement

मंगलवार को लोकसभा सांसद औ पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने ट्वीट करते हुए कहा है, ‘कुछ कम्युनिस्ट नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं। अब शायद 1973 की पुस्तक ‘कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस’ के पन्ने फिर से पलटे जाएं। लगता है कि चीजें जितनी ज्यादा बदलती हैं, वो उतना ही पहले की तरह बनी रहती हैं। आज इसे फिर से पढ़ता हूं।’

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने पूछा है कि "क्या कांग्रेस पार्टी टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ है"। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक की सालगिरह पर कांग्रेस पार्टी " भारत तेरे टूकड़े होंगे" वाले कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी को स्वीकार कर रही है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: CPI leader, Kanhaiya Kumar, Jignesh mevani, congress, Manish Tiwari, bjp, tukde tukde gang, Amit Malviya
OUTLOOK 28 September, 2021
Advertisement