Advertisement
24 May 2024

लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए आए होमगार्ड जवान की मौत

लोकसभा चुनाव ड्यूटी में सुलतानपुर आए होमगार्ड जवान की बृहस्पतिवार की रात मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक जवान पवन कुमार (48) मेरठ जिले का निवासी बताया गया है।

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या-प्रयागराज हाईवे किनारे महर्षि विद्या मंदिर में सुरक्षा कर्मियों की टोली रुकी हुई थी।

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात होमगार्ड जवान की तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Advertisement

एसएचओ ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद मौत होने के कारण का पता चल सकेगा। मृतक जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Death of Home Guard soldier, Lok Sabha election duty
OUTLOOK 24 May, 2024
Advertisement