Advertisement
10 April 2024

दिल्ली: भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन किया, केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की

दिल्ली: भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन किया, केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं ने कथित आबकारी नीति घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए बुधवार को डीडीयू मार्ग पर स्थित आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया। 

आम आदमी पार्टी की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को खारिज कर दिया। भाजपा ने उच्च न्यायालय के आदेश के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। केजरीवाल ने उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। 

 

Advertisement

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखने के उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में दाखिल याचिका को शीघ्र सूचीबद्ध करने संबंधी अनुरोध पर विचार करेंगे। प्रधान न्यायाधीश ने केजरीवाल के वकील को ईमेल भेजने को कहा।

 

TAGS: Delhi, BJP leaders protest, Arvind Kejriwal's resignation
OUTLOOK 10 April, 2024
Advertisement