Advertisement
05 August 2022

नई दिल्ली में कांग्रेस को नहीं मिली विरोध प्रदर्शन की अनुमति, पुलिस ने किया इनकार

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस को अनुमति देने से इनकार कर दिया, क्योंकि नई दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू है।

कांग्रेस ने 5 अगस्त को मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी वृद्धि के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध की योजना बनाई है। वह राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेगी और विरोध के हिस्से के रूप में प्रधान मंत्री आवास 'घेराव' करेगी।

अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली पुलिस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल को लिखे एक पत्र में, आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए पार्टी को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

Advertisement

चिट्ठी में कहा गया है, "विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि आप अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को धरना प्रदर्शन करने वाले हैं। इस संबंध में आपको सूचित किया जाता है कि जंतर मंतर को छोड़कर नई दिल्ली जिले के पूरे क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है। सुरक्षा/कानून-व्यवस्था/यातायात कारणों और मौजूदा दिशा-निर्देशों के मद्देनजर शुक्रवार को नई दिल्ली जिले के क्षेत्र में विरोध/धरना/घेराव की अनुमति नहीं दी जा सकती।

इसमें कहा गया, "निर्देश का कोई भी उल्लंघन आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई को आमंत्रित कर सकता है।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Delhi Police, Congress protest, New Delhi, Congress
OUTLOOK 05 August, 2022
Advertisement