Advertisement
17 February 2025

दिल्ली: नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान पर किया जा रहा विचार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए स्थल को लेकर चर्चा जारी है। विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को की गयी थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामलीला मैदान उन संभावित स्थलों में से एक है, जिन पर विचार किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्थल का दौरा किया है।

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि विचाराधीन अन्य स्थानों में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और यमुना नदी के किनारे का स्थान शामिल हैं।

दिल्ली में पांच फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा ने 70 विधानसभा सीट में से 48 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने 22 सीट पर जीत हासिल की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Delhi, Ramlila Maidan, swearing-in ceremony, new cabinet
OUTLOOK 17 February, 2025
Advertisement