Advertisement
15 June 2024

दिल्ली जल संकट: 'आप' विधायकों ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप का आग्रह किया

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी के बीच उत्पन्न जल संकट के समाधान के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

दिल्ली विधानसभा में आप के मुख्य सचेतक दिलीप पाण्डेय ने स्थिति को बहुत गंभीर बताते हुए शनिवार को कहा कि यमुना के जल का मुद्दा एक अंतरराज्यीय मुद्दा है जिसके लिए जल शक्ति मंत्रालय के समन्वय की आवश्यकता है।

पाण्डेय ने कहा कि आप विधायकों की ओर से पत्र में इस मामले पर चर्चा के लिए मंत्री से मिलने का समय मांगा गया है।

Advertisement

आप नेता ने यह भी कहा कि राजनीति करने के बजाय सभी दलों को जल संकट को दूर करने और दिल्ली के लोगों को राहत प्रदान करने के लिए काम करना चाहिए।

पाण्डेय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह पूरा मामला राज्य समन्वय से जुड़ा है और केंद्र के हस्तक्षेप के बिना कोई समाधान नहीं निकलेगा।"

सत्तारूढ़ आप ने भाजपा शासित हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का यमुना का पानी रोकने का आरोप लगाया है। पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश में नदी में अवैध रेत खनन के कारण छोटे बांधों से पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Delhi water crisis, AAP MLAs, wrote a letter, Union Jal Shakti Minister, requesting intervention, Send feedback
OUTLOOK 15 June, 2024
Advertisement