Advertisement
07 July 2016

महाराष्ट्र : फड़णवीस मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार

गूगल

खडसे ने पिछले महीने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते इस्तीफा दे दिया था। उनके पास 10 विभाग थे जिन्हें फड़णवीस अस्थाई रूप से देख रहे थे। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज सुबह पीटीआई-भाषा को बताया कि मंत्रिमंडल का विस्तार कल किया जाएगा। विस्तार 18 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र तथा 10 जुलाई को फड़णवीस की चार दिन की रूस यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले हो रहा है।

फड़णवीस सरकार में 19 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्री हैं। अभी 14 मंत्री पद और भरे जाने हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या कल सभी खाली पद भरे जाएंगे। भाजपा के सहयोगी दलों...स्वाभिमानी पक्ष के सदाभाउ खोट और राष्ट्रीय समाज पक्ष के महादेव जनकर को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है। विस्तार में शिवसेना की भागीदारी के बारे में कोई शब्द नहीं कहा गया है जिसकी हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में अनदेखी की गई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: महाराष्ट्र, देवेन्द्र फड़णवीस, मंत्रिमंडल, विस्तार, भाजपा, शिवसेना
OUTLOOK 07 July, 2016
Advertisement