Advertisement
10 November 2020

दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर फिर उठाए सवाल, कहा- नोटतंत्र जीत गया, लोकतंत्र हार गया

FILE PHOTO

मध्य प्रदेश में विधान सभा की 28 सीटों के लिए हुए उपचुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। अब तक मिले नतीजों में भाजपा ने एक सीट जीत ली है और 20 पर बढ़त बना रखी है। जबकि कांग्रेस को छह और बहुजन समाज पार्टी को एक पर बढ़त या फिर जीत मिलती दिख रही है। राज्‍यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के पिछड़ने के बाद शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठाया।

दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि ईवीएम टेंपर प्रूफ नहीं हैं और इसमें सलेक्टिव छेड़छाड़ की जाती है। ऐसी सीटें हैं जो हम किसी भी परिस्थिति में नहीं हारे होंगे लेकिन वहां हम हजारों वोटों से हारे। हम कल बैठक करेंगे और परिणामों का विश्लेषण करेंगे। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, 'मैंने आपसे सुबह कहा था कि चुनाव लोकतंत्र और नोटतंत्र के बीच है. जनता और प्रशासन के बीच है। नोटतंत्र जीत गया, लोकतंत्र हार गया है।‘

Advertisement

रुझान देखकर ही भाजपा ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ने भावनात्मक नहीं, राजनीतिक निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ स्तर के कार्यकर्ता के बल पर प्रचंड जीत हासिल कर रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Digvijay Singh, raised, questions, EVMs, Notocracy, democracy
OUTLOOK 10 November, 2020
Advertisement