Advertisement
27 February 2017

डिंपल ने चुनाव आयोग से पूछा, 2000 के नोट पर भाजपा का कमल क्यों?

डिंपल ने चुनाव आयोग से पूछा, 2000 के नोट पर भाजपा का कमल क्यों? | google

उन्‍होंने कहा कि नोटबंदी की घोषणा के बाद जारी हुए 2000 के नए नोटों पर कमल, हाथी और मोर का चित्र है। कमल भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिह्न है और डिंपल का सवाल सीधे तौर भाजपा पर निशाना था।

यूपी के मुख्य निर्वाचन आयुक्त टी.वेंकटेश ने राज्य के मुख्य सचिव को भाजपा नेता जे.पी.एस राठौर की शिकायत पर निर्देश दिया था। राठौर ने अपनी शिकायत में कहा था कि सरकारी पैसे से 'ऐंबुलेंस सेवा' के जरिए सत्ताधारी पार्टी का प्रचार किया जा रहा है, जो कि चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन है।

कन्नौज से सपा सांसद डिंपल ने मीडिया से बातचीत में इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'जब ऐंबुलेंस सेवा से समाजवादी शब्द हटाने के निर्देश दिए गए हैं, तब 2000 के नोट पर कमल क्या कर रहा है?' राज्य की अखिलेश यादव सरकार के 6 महीने पूरे होने पर समाजवादी ऐंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई थी। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 108 जारी किया गया था। इस सेवा के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में 108 नंबर पर फोन कर 24 घंटे ऐंबुलेंस की सेवा प्राप्त की जा सकती है। सरकार का दावा है कि समाजवादी ऐंबुलेंस सेवा देश की सबसे बड़ी आपातकालीन चिकित्सा परिवहन सेवा है।

TAGS: यूपी, चुनाव, प्रचार, समाजवादी, एंबूलेंस सेवा, up, election, ambulance, lotus, 2000 note
OUTLOOK 27 February, 2017
Advertisement