Advertisement
20 May 2016

हार से निराश दिग्विजय चाहते हैं कांग्रेस की मेजर सर्जरी

google

उन्‍होंने कहा है कि पार्टी को 'मेजर सर्जरी' (बड़े बदलाव) की ज़रूरत है। सिंह ने ट्विटर पर लिखा, "आज के नतीजे हैरान नहीं बल्कि निराश करने वाले हैं, हम पहले भी  काफी आत्मनिरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन क्या अब हमें मेजर सर्जरी नहीं करनी चाहिए"। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने हार के बाद आत्मनिरीक्षण की बात कही थी। उन्होंने कहा था, "हम हार के कारणों को लेकर आत्मनिरीक्षण करेंगे, और लोगों की सेवा में और भी जोरशोर से जुटने के लिए खुद को फिर प्रतिबद्ध करेंगे"। पार्टी अध्‍यक्ष के ऐसे बयान के बाद दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट पार्टी की रणनीति को नए सिरे से तैयार करने में मददगार हो सकता है। कांग्रेस को असम में भाजपा के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।  केरल में वे वामदलों से पीछे रह गए। वहीं तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में जल्दबाजी में किए गए गठबंधन से उन्‍हें करारी हार का सामना करना पड़ा। दिग्विजय सिंह से जब पूछा गया कि क्या भाजपा की कांग्रेस-मुक्त भारत' की इच्छा पूरी होती जा रही है तो उन्होंने जवाब दिया कि कांग्रेस ऐसे हालात से हमेशा उबरती रही है, हालांकि मौजूदा हालात ज़्यादा गंभीर हैं।

TAGS: विधानसभा चुनाव, राजनीतिक दल, कांग्रेस, दिग्विजय सिंह, कांग्रेस, भाजपा, BJP, congress, election result, digvijay singh.
OUTLOOK 20 May, 2016
Advertisement