Advertisement
05 June 2022

राजस्थान: गहलोत से मिले नाराज कांग्रेस विधायक, सीएम के साथ उदयपुर जाने की संभावना

कांग्रेस विधायकों के एक समूह ने शनिवार देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके आवास पर मुलाकात की और पार्टी और सरकार से नाराजगी व्यक्त की और चर्चा की। पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि गहलोत से राजेंद्र गुढ़ा, संदीप यादव, वाजिब अली, लखन मीणा, (बसपा से कांग्रेस विधायक बने), गिरराज सिंह मलिंगा और खिलाड़ी लाल बैरवा ने मुलाकात की।

सूत्रों ने बताया कि विधायकों से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई।

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि इन विधायकों के रविवार को मुख्यमंत्री के साथ उदयपुर जाने की संभावना है।

गहलोत 10 जून को राज्य में राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव से पहले खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच होटल में रखे गए अपनी पार्टी के विधायकों और निर्दलीय विधायकों से मिलने के लिए रविवार को उदयपुर जाने वाले हैं।

मुख्यमंत्री का शनिवार को उदयपुर का दौरा करने का कार्यक्रम था लेकिन दौरा स्थगित कर दिया गया।

फिलहाल उदयपुर के होटल में 13 में से 11 निर्दलीय समेत करीब 90 विधायक ठहरे हुए हैं।

कांग्रेस के पास कुल 108 विधायक हैं, जिसमें बसपा के छह विधायक शामिल हैं, जिनका पार्टी में विलय हो गया था। छह में से अब तक केवल एक ही उदयपुर में मौजूद है।

उनमें से कुछ ने कांग्रेस और सरकार से नाराजगी व्यक्त की थी और जयपुर में ही रुके थे।

कांग्रेस ने तीन उम्मीदवार - मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवारी और मीडिया दिग्गज सुभाष चंद्रा को उम्मीदवार बनाया है, जिन्होंने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के 108 सहित 126 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। उसे तीन सीटें जीतने के लिए कुल 123 वोटों की जरूरत है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rajasthan Congress, Ashok Gehlot, Congress MLAs, अशोक गहलोत, कांग्रेस, राजस्थान
OUTLOOK 05 June, 2022
Advertisement