Advertisement
09 October 2018

गुजरात में चल रही है असहिष्णुता की ‘अशांत बयार’: सिब्बल

File Photo

गुजरात में उत्तर भारतीय लोगों पर हमले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने मंगलवार को कहा कि राज्य में ‘असहिष्णुता की अशांत बयार’ चल रही है।

कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, ‘गुजरात में असहिष्णुता की अशांत बयार चल रही है। हमले के दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए और उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के प्रवासी कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।’  उन्होंने कहा, ‘एकजुट रहकर हम खड़े रहेंगे। बंटकर हम गिर जाएंगे।’

पलायन से सरगर्मियां हुईं तेज

Advertisement

गत 28 सितंबर को गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 महीने की एक बच्ची के साथ कथित बलात्कार के बाद छह जिलों में हिंदी भाषी लोगों पर हमलों की कई घटनाएं हुई हैं। राज्य सरकार का कहना है कि हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। खौफजदा उत्तर भारतीय लोग गुजरात से पलायन कर रहे हैं। प्रवासियों पर किए गए हमलों को लेकर पुलिस ने 35 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। बलात्कार के मामले में बिहार के एक प्रवासी श्रमिक को गिरफ्तार किए जाने के बाद हिंसा की शुरुआत हुई थी। गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों और पलायन से देश भर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उत्तर भारतीय विकास परिषद के अध्यक्ष महेश सिंह कुशवाहा ने दावा किया है कि पिछले एक हफ्ते में गुजरात से करीब 20,000 उत्तर भारतीयों ने पलायन किया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Disturbing, winds, intolerance, Gujarat, guilty, punished, innocent, migrants, workers, Bihar, sibal
OUTLOOK 09 October, 2018
Advertisement