Advertisement
08 February 2017

चुनाव लड़ रहे भाजपा के 29 विधायकों की संपत्ति में दो करोड़ से अधिक का इजाफा

google

दिल्ली स्थित थिंक टैंक एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफाम्र्स :एडीआर: की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2012 में चुनाव लड़ने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के पास औसतन करीब 1.85 करोड़ रूपये की संपत्ति थी, जबकि वर्ष 2017 में उनकी औसत संपत्ति बढ़कर लगभग 3.62 करोड़ रूपये हो गयी।

रिपोर्ट में कहा गया है, उत्तराखंड में वर्ष 2012 और 2017 में चुनाव लड़ने वाले इन 60 विधायकों की संपत्ति में औसतन 1.77 करोड़ रूपये की वृद्धि हुई है। इनकी संपत्ति में औसतन 96 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2012 से 2017 की अवधि में भाजपा के शैलेन्द्र मोहन सिंघल की संपत्ति में सर्वाधिक 32 करोड़ रूपये से अधिक का इजाफा हुआ। वहीं कांग्रेस के नव प्रभात की संपत्ति में छह करोड़ से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी।

Advertisement

इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत की संपत्ति में इस दौरान एक करोड़ रूपये से अधिक की वृद्धि हुई। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: एडीआर, संपत्ति, विधायक, उत्‍तराखंड, भाजपा, bjp, assets, mla, uttarakhand, adr, election
OUTLOOK 08 February, 2017
Advertisement