Advertisement
19 July 2025

कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बघेल के साथ खड़ा है: प्रियंका गांधी

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बघेल के साथ मजबूती से खड़ा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, "भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अदाणी जी को समर्पित कर दिए हैं। पेसा कानून और एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए जंगलों को तबाह किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे। उन्हें रोकने के लिए सुबह-सुबह ईडी ने उनके घर पर छापा मारा और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। "

Advertisement

उन्होंने दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में देश अच्छी तरह समझ चुका है कि ये जनता की आवाज को कुचलने और विपक्ष को दबाने के तरीके हैं, लेकिन ऐसे हथकंडों से सच को दबाना और विपक्ष को डराना नामुमकिन है।

प्रियंका गांधी ने कहा, "कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बघेल जी के साथ मजबूती से खड़ा है।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress worker, Bhupesh Baghel, Priyanka Gandhi
OUTLOOK 19 July, 2025
Advertisement