Advertisement
19 December 2015

हुड्डा के खिलाफ एफआईआर के आदेश

हुड्डा के खिलाफ एफआईआर के आदेश

हुड्डा के अलावा दो अधिकारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। खट्टर के इस कदम से हरियाणा के राजनीतिक मौसम में गर्मी आ गई। बीते दिन ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा था कि नेशनल हैराल्ड की सहयोगी कंपनी एजेएल यानी एसोसिएट जनरल लिमिटेड को पंचकूला में पूर्व मुख्यमंत्री ने नियमों को ताक पर रख, पद का इस्तेमाल कर जमीन आबंटित की है। विज ने इशारा किया था कि इस मामले को लेकर हुड्डा की मुश्किल बढ़ सकती है। गौरतलब है कि हाल ही में अनिल विज ने यह भी कहा था कि हुड्डा ने गांधी परिवार को खुश रखने के लिए नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सीएलयू मामले में भी पूर्व सीएम की जांच होनी चाहिए। हालांकि हुड्डा ने इन आरोपों को निराधार बताया बताते हुए कहा कि एजेएल को पंचकूला में प्लॉट पहले ही दिया हुआ था।

TAGS: भूपिंदर सिंह हुड्डा, चंडीगढ़, नेशनल हेराल्ड, प्लाट आबंटन, मनोहर लाल खट्टर
OUTLOOK 19 December, 2015
Advertisement