Advertisement
15 June 2020

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर एफआइआर, भाजपा ने पुलिस में की थी शिकायत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। मध्य प्रदेश पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी की शिकायत पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। भाजपा ने राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबंध में फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की शिकायत की थी।

राज्य सभा सदस्य हैं दिग्विजय

मध्य प्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आइपीसी की कई धाराओं में कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। दिग्विजय सिंह आगामा राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। सूत्रों के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर सीएम से जुड़ा एक फर्जी वीडियो पोस्ट किया या फिर उसे शेयर किया था। इसी पर भाजपा ने पुलिस में उनकी शिकायत की थी।

Advertisement

मॉर्फ्ड वीडियो डालने की शिकायत

पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के साथ भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच को शिकायती पत्र दिया था। इसमें मांग की गई थी कि फर्जी (मॉर्फ्ड यानी छेड़खानी युक्त) वीडियो शेयर करने के लिए दिग्विजय के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर लिया।

TAGS: Digvijaya Singh, Shivraj Singh, fake video, FIR
OUTLOOK 15 June, 2020
Advertisement