Advertisement
20 March 2015

रेणुका चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

फोटो-गूगल

रेणुका कांग्रेस की महत्वपूर्ण नेता हैं, उन पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि रेणुका ने विधानसभा चुनाव में टिकट देने के लिए उनके पति से एक करोड़ पिचहत्तर लाख रुपए वसूले थे। पुलिस ने इस शिकायत पर रेणुका के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर दी है।

आरोप लगाने वाली महिला का नाम कलावती है और वह डॉक्टर रामजी नायक की पत्नी हैं। टिकट के लिए घूस देने का मामला वार्या विॆधानसभा सीट से जुड़ा है।  पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक रेणुका ने पैसा लिए पैसा लिया और टिकट भी नहीं दिया।यह बात 2013-14 के विधानसभा चुनाव की है।  पति की मौत के बाद कलावती ने यह आरोप लगाया है। 

रेणुका ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इन आरोपों को सरासर गलत बताया है। रेणुका का कहना है कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। 

TAGS: कांग्रेस, रेणुका चौधरी, एफआइआर, हैदरादबाद, धोखाधड़ी
OUTLOOK 20 March, 2015
Advertisement