Advertisement
21 April 2018

रायबरेली में अमित शाह की रैली में आग लगने से अफरा-तफरी

रायबरेली में शाह की रैली में आग लगने से अफरा-तफरी

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रायबरेली रैली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई  जब मंच के निकट आग लग गई। आग लगने की वजह से आयोजन को थोड़ी देर के लिए रोक देना पड़ा।

जहां आग लगी उसके नजदीक ही मीडिया के लोगों के बैठने की जगह थी। अधिकारियों के अऩुसार आग बिजली की शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। इस दौरान शाह और योगी मंच पर मौजूद थे।


Advertisement

जब राज्य भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे रैली को संबोधित कर रहे थे तभी लोगों की नजर धुआं और चिंगारी पर पड़ी। इसके बाद उन्हें अपना भाषण रोकना पड़ा। हालांकि आग पर थोड़े समय में ही काबू पा लिया गया मगर तबतक लोग इधर-उधर भागने लगे थे और सभा में भय का माहौल व्याप्त हो गया था।

TAGS: Amit, sah, fire, Rae Bareli, yogi, adityanath
OUTLOOK 21 April, 2018
Advertisement