Advertisement
18 August 2024

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच दिल्ली रवाना

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज़ हैं। इसी बीच उनका अब रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो जाना कई और सवाल खड़े कर रहा है। 

सोरेन के एक करीबी सहयोगी ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को कोलकाता से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए हैं। हालांकि, उन्होंने अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

दिल्ली में उतरने के तुरंत बाद, सोरेन ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने किसी भी भाजपा नेता से मुलाकात नहीं की है और वह "व्यक्तिगत" यात्रा पर राष्ट्रीय राजधानी में हैं।

Advertisement

कुछ मीडिया रिपोर्टों में शुक्रवार को दावा किया गया था कि सोरेन झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भगवा पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन, सोरेन ने शनिवार को कहा था कि उन्हें अटकलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने जमशेदपुर रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा था, ''मैं इस तरह की अटकलों और रिपोर्टों के बारे में कुछ नहीं जानता। मैं जहां हूं वहीं हूं।"

जब भाजपा विधायक और विपक्ष के नेता (एलओपी) अमर बाउरी से सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मेरे पास कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। मुझे केवल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Former cm, Jharkhand mukti morcha, jmm, champai soren, delhi, hemant soren
OUTLOOK 18 August, 2024
Advertisement