Advertisement
13 June 2018

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की इफ्तार पार्टी में मौजूद पर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रतिभा पाट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिल्ली के फाइव स्टार होटल ताज पैलेस  में बुधवार को दी गई इफ्तार पार्टी में कई राजनीतिक हस्तियां पहुंची। हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नागपुर स्थित मुख्यालय में एक कार्यक्रम में भाग लेकर चर्चा में आए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी इस दौरान मौजूद थे।

एक अन्य पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी इफ्तार पार्टी में भाग लिया। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव, भाकपा नेता सीताराम येचुरी, द्रमुक नेता कनिमोझी, भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव भी इस मौके पर मौजूद थे।

इनके अलावा पार्टी महासचिव अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवराज पाटिल, आनंद शर्मा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

Advertisement

देखें तस्वीरें

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी

 भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव 

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ सीताराम येचुरी और शरद यादव

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद और अन्य नेता

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रतिभा पाटिल  के साथ राहुल गांधी की देखें वीडियो


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rahul Gandhi, congress, iftar, Former, president, pranab mukharjee
OUTLOOK 13 June, 2018
Advertisement