Advertisement
29 December 2024

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां यमुना नदी में विसर्जित की गईं

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां यमुना नदी में विसर्जित की गईं

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा उनकी पत्नी का नाम नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से हटवाने का प्रयास कर रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी में प्रस्तावित हैं।

पत्नी अनीता सिंह के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में बसे पूर्वांचली लोगों के नाम हटाने की कोशिश कर रही है। सिंह और उनकी पत्नी पूर्वी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। पूर्वांचली पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग हैं, जो दशकों से दिल्ली में बसे हैं और शहर में मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा हैं।

संजय सिंह ने दावा किया कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के प्रतिनिधित्व वाली नयी दिल्ली सीट की मतदाता सूची से उनकी पत्नी का नाम हटाने के लिए 25 और 26 दिसंबर को दो आवेदन दायर किए गए थे। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में मतदाता सूची से पूर्वांचली मतदाताओं के नाम हटाए जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाने के लिए भाजपा उन्हें ‘‘सबक’’ सिखाने की कोशिश कर रही है।

TAGS: Former Prime Minister Manmohan Singh, ashes, Yamuna river
OUTLOOK 29 December, 2024
Advertisement