Advertisement
13 February 2017

बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने अमर्त्य सेन की आलोचना की, सियासत गरमाई

google

उन्‍होंने कहा कि बंगाली को ही नहीं पूरे देश को अमर्त्य सेन पर गर्व है। विश्वभर में उनकी ख्याति है। घोष जिस तरह से अमर्त्य सेन की आलोचना की है उसे बंगाल की सिर शर्म से झुक गया है।

उन्‍होंने कहा कि घोष को अविलंब अमर्त्य सेन के विरुद्ध दिए बयान को वापस लेना चाहिए। माकपा के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्र ने कहा कि पश्चिम बंगाल और भारत को अमर्त्य सेन पर गर्व है। दिलीप घोष जैसे लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं और क्या कहते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

माकपा सांसद मोहम्मद सलीम ने कहा कि दिलीप सेन ने जिस तरह बयान दिया है उससे अमर्त्य सेन का अपमान हुआ है। बंगाल से ही नवजागरण शुरू हुआ था। अमर्त्य सेन की विचारधारा नवजागरण पैदा करनेवाली है। दिलीप घोष को इसके बारे में जानकारी नहीं है।

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कहा कि दिलीप घोष यदि इतना कहते कि अमर्त्य सेन का जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ है तो इससे उनका महत्व बढ़ जाता। लेकिन भाजपा नेता दिलीप घोष से इस तरह के बयान की ही उम्मीद की जा सकती है। यह भाजपा और आरएसएस की संस्कृति है।

उल्लेखनीय है कि पार्टी एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अमर्त्य सेन ने नोबेल पुरस्कार पाया है लेकिन देश के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। बंगाल के लिए भी उन्होंने कुछ किया है इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सेन रीढ़वीहिन व्यक्ति है। उनको कोई चरित्र नहीं है। ऐसे लोग बिकते रहते हैं। घोष ने सेन पर बंगाली समाज को गर्व करने के लिए आश्चर्य व्यक्त किया। 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दिलीप घोष, भाजपा, बंगाल, अमर्त्‍य सेन, विरोध, आलोचना, amartya sen, bjp, dilip ghosh, Bengal, tmc, congress, criticize
OUTLOOK 13 February, 2017
Advertisement