Advertisement
21 February 2021

क्या किसान आंदोलन के लहर से बच पाएगी भाजपा, गुजरात के 6 नगर निकायों में वोटिंग; पंजाब-हरियाणा में हो चुका है बड़ा नुकसान

पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह

रविवार को गुजरात में 6 नगर निगम के लिए चुनाव हुए हैं। ये चुनाव इस लिए अहम है क्यों देशभर में किसानों के आंदोलन के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में काफी नुकसान हुआ है। अब देखना होगा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल भाजपा की क्या स्थिति रहती है। अहमदाबाद, वडोदरा, जामनगर, सूरत, राजकोट और भावनगर में वोटिंग जारी है। फिलहाल इन सीटों पर भाजपा काबिज है। 

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के नारनपुरा बूथ पर परिवार समेत वोट डाला नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान किया। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। वहीं वोटों की गिनती 23 फरवरी को होगी।

असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) ने भी पहली बार अहमदाबाद के 6 वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं, ये नगर निकाय चुनाव भाजपा के लिए नाक की लड़ाई है क्योंकि कई निकयों में बीजेपी लगातार 26 साल से बनी हुई है। राजकोट और वडोदरा में भाजपा 2005 से बनी हुई है वही, भावनगर और जामनगर में 1995 से भाजपा का राज है। अहमदाबाद में भाजपा 2008 से काबिज है। 6 नगर निगम में कुल 2,276 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा के 577, कांग्रेस के 566, आप के 470, राकांपा के 91 और अन्य दलों के 353 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, निर्दलीय के 228 उम्मीदवार हैं।

Advertisement

 

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Gujrat Local Body Election 2021, गुजरात लोकल बॉडी इलेक्शन, किसान आंदोलन, पंजाब में भाजपा को बड़ा नुकसान, हरियाणा
OUTLOOK 21 February, 2021
Advertisement