Advertisement
07 March 2017

गुजरात में अमित शाह का विरोध जारी, इस बार पाटीदारों ने की अंडों की बौछार

google

केशोद में रास्ते पर खड़े पाटीदारों को जैसे ही शाह का काफिला दिखा उन्‍होंने अंडों की बौछार शुरू कर दी और अपना विरोध प्रकट किया। अमित शाह बुधवार को सोमनाथ में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के साथ एक प्रोग्राम में शिरकत करने वाले हैं।

अचानक अंडों की बौछार से पहले तो गाड़िया धीमी हो गई थीं, लेकिन जल्द ही संभलकर काफिला सोमनाथ की ओर बढ़ गया। गौरतलब है कि पिछले साल पाटीदारों के आरक्षण आंदोलन के दौरान उन पर लाठियां चलाई गई थीं, जिसमें कइयों को चोटें आई थीं। पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल समेत कई नेताओं का मानना है कि अमित शाह के इशारे पर लाठीचार्ज हुआ था। इसे लेकर पाटीदार आंदोलन के नेता अमित शाह से नाराज चल रहे हैं।

इससे पहले सूरत में भी अमित शाह पाटीदारों के कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां भी उनका विरोध किया गया। अमित शाह इस कार्यक्रम में शिरकत करके संदेश देना चाहते थे कि पाटीदार हमारे साथ हैं, लेकिन वहां पाटीदार आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बात इतनी बढ़ गई कि अमित शाह को अपना भाषण बीच में छोड़कर भागना पड़ा।

TAGS: भाजपा, अमित शाह, कांग्रेस, गुजरात, पाटीदार समुदाय, gujrat, cingress, bjp, patidar community
OUTLOOK 07 March, 2017
Advertisement