Advertisement
09 March 2021

सिंधिया बोले अब हो गई देर, राहुल तब चिंता करते तो कुछ और बात होती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर अब भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी तब आज की तरह चिंतित होते तो स्थिति अलग होती। दरअसल भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को राहुल गांधी ने कहा कि वह बीजपी में बैकबेंचर बन गए हैं। अगर कांग्रेस में होते तो मुख्यमंत्री जरूर बन जाते।

सिंधिया ने एक सवाल के जवाब में एएनआई से कहा कि राहुल गांधी आज जिस तरह चिंतित हैं उसी तरह जब मैं कांग्रेस में था तब होते तो एक अलग स्थिति होती।

दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा था कि यदि उन्होंने अलग रास्ता न चुना होता तो वह आज मुख्यमंत्री जरुर बन जाते। राहुल गांधी ने कहा कि सिंधिया कांग्रेस में रहकर ही मुख्यमंत्री बन सकते थे मगर भाजपा में पिछड़ गए। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस संगठन के महत्व के बारे में पार्टी के यूथ विंग से बात करते हुए गांधी ने कहा, सिंधिया मुख्यमंत्री बन गए होते यदि वो कांग्रेस के साथ रहे होते मगर सिंधिया भाजपा में बैकबेंचर बन गए हैं। उन्होंने कहा कि सिंधिया के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ काम करके संगठन को मजबूत करने का विकल्प था। मैंने उनसे कहा एक दिन आप मुख्यमंत्री बनेंगे। मगर उन्होंने अपना रास्ता चुना।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने आगे कहा, 'इसे लिख लें, वह भाजपा में कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्हें यहां वापस आना होगा। उन्होंने युवा पार्टी के कार्यकर्ताओं को आरएसएस की विचारधारा से लड़ने और किसी से भी नहीं डरने की हिदायत दी।'

वहीं मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को अब समझ आ गया है कि मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगैर कांग्रेस शून्य है।
डॉ मिश्रा ने ट्वीट कर श्री गांधी पर तंज कसते हुए लिखा ‘राहुल गांधी को अब समझ आ गया है कि मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगैर कांग्रेस शून्य है। यदि वे अपनी गलती सुधारना चाहते हैं तो राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना दें। मध्यप्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता को सिंधिया का चेहरा दिखाकर वोट मांगे और मुख्यमंत्री किसी और को बना दिया।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस, राहुल गांधी, मध्यप्रदेश, भाजपा, Jyotiraditya Scindia, Congress, Rahul Gandhi, Madhya Pradesh, BJP
OUTLOOK 09 March, 2021
Advertisement