Advertisement
28 April 2016

हजकां का कांग्रेस में हुआ विलय

गूगल

हजकां का गठन बिश्नोई के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल ने वर्ष 2007 में कांग्रेस से अलग होने के बाद किया था। कांग्रेस पार्टी की ओर से वर्ष 2005 में जाट नेता हुड्डा को प्राथमिकता दिए जाने से नाराज होकर भजनलाल ने पार्टी बनाई थी।

वर्ष 2011 में तीन जून को भजनलाल का देहांत हो जाने के बाद बिश्नोई ने पार्टी की कमान संभाल ली थी। उन्होंने 10 जनपथ पर इस विलय की घोषणा करते हुए कहा, मैं कभी कांग्रेस से अलग नहीं हुआ था। एक परिवार में मतभेद होते ही हैं। कांग्रेस हमारे खून में है। मतभेद अब दूर हो चुके हैं। वर्ष 2014 के संसदीय चुनावों के लिए हजकां ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी अलग से लड़ी थी और उसे महज दो ही सीटें मिली थीं। कुलदीप बिश्नोई अपने पिता की पारंपरिक सीट आदमपुर से जीते थे जबकि उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई हांसी से जीती थीं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कांग्रेस, हजकां, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कुलदीप बिश्नोई
OUTLOOK 28 April, 2016
Advertisement